मुख्य अभियंता के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने संभागायुक्त को सौपा ज्ञापन

May 17 2025

ग्वालियर। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मौर्य के नेतृत्व में संभागायुक्त मनोज खत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता एसएल सूर्यवंशी को ग्वालियर परिक्षेत्र से बाहर किया जाए। 
सूर्यवंशी ने अजाक्स के अनधिकृत पदाधिकारियों को रेस कोर्स मेला रोड स्थित शासकीय भवन को अजाक्स को आवंटित कर दिया है, जिसे तत्काल निरस्त किया जाए। अन्यथा मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा दो सप्ताह के बाद इनके विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित न हो जाने तक अनिचितकालीन धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए विवश होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में चौधरी मुकेश मौर्य प्रांताध्यक्ष अजाक्स, रणवीर सिंह सिकरवार, रविंद्र त्रिपाठी, इंजी. राजेंद्र सिंह भदोरिया, इंजी. रजनीश गुप्ता, आरबीएस धारिया, इंजी. एपीएस भदोरिया, प्रदीप स्वर्णकार, रमेश सिंह भदौरिया, एसएनगुप्ता, गिरीश भटेले, बीरेन्द्र यादव, गोपाल भार्गव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।