भजन और सत्कर्मों से बढ़ती है आयु: कौशिक महाराज
May 16 2025
ग्वालियर। भजन एवं सत्कर्मों से न सिर्फ परलोक सुधरता है, बल्कि आयु भी बढ़ जाती है। इसके साथ योग, प्राणायाम, जप,जप और दान से भी व्यक्ति की आयु बढती है। कलयुग में व्यक्ति के कुकर्मों की वजह से उसकी उम्र घट रही है। यह विचार पुराण मनीषी कौशिक महाराज ने फूलबाग शिवलोक धाम में शिवमहापुराण की कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को व्यक्त किए। विधायक एवं कथा संयोजक सतीश सिंह सिकरवार ने कथा शुभारंभ अवसर पर व्यासपीठ का पूजन किया।
विश्व जागरण मानव सेवा संघ द्वारा आयोजित शिवकथा महिमा का बखान करते हुए कौशिक महाराज ने कहा कि जिस घर में भगवान शिव की आराधना होती है, वहां किसी से बैर भाव नहीं होता है। जो जितनी दूर से कथा सुनने आता है, उसे उतना अधिक पुण्यफल प्राप्त होता है। शिवकथा सुनने से वंशवृद्धि बढ़ती है।
उन्होंने बताया कि जिस नारी के पति नहीं होता है, भूलकर भी उसका अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से सारे पुण्य क्षीण हो जाते हैं। किसी ग्रंथ में नहीं लिखा कि विधवा स्त्री बेटी का कन्यादान नहीं कर सकती है। वो साध्वी का जीवन जीती है, उसे परेशान न करें बल्कि उसका संबल बने। कौशिक महाराज ने बताया कि गर्भकाल में पति-पत्नी की जैसी भावना होती है, वैसी ही संतान उत्पन्न होती है। अच्छी संतान के लिए सात्विक जीवन निवर्हन करना होता है। जमीन पर सोए। सूतक वाले घर में न जाएं। संयमित रहें। जहां वासना हैं, वहां अच्छी संतान पैदा नहीं हो सकती है। ईश्वर से जुडक़र जो संतान आएगी, वो गणेश की तरह होगी।
मौत से दो दिन पहले भी व्यक्ति भगवान का भजन कर ले तो उसके सारे पाप कट जाते हैं, लेकिन माया मौत का अहसास नहीं होने देती और जिसकी वजह से व्यक्ति बिना भजन किए ही संसार से विदा हो जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में आनंद के लिए महादेव की पूजा से चूके नहीं। संध्याकाल में सभी देवी देवता भोलेनाथ की पिंडी में विराजमान हो जाते हैं। इस दौरान एक बूंद पानी भी भोलेनाथ को चढ़ा दो, तो सबी देवी देवताओं की पूजा का फल प्राप्त हो जाता है।
इस मौके पर आदित्य सिंह सिकरवार गोंची, कांग्रेस नेता प्रेमसिंह यादव, केपी सिंह भदौरिया, कथा परीक्षत नरेंद्र शर्मा, मनीष शर्मा, उमेश उप्पल, राम पांडे, रामबाबू अग्रवाल, दिनेश पाराशर सहित हजारों श्रद्धालु श्रेता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









