सेवा ही जीवन है की भावना को साकार कर रहा रोटरी क्लब तेजस: आशीष अग्रवाल
May 16 2025
ग्वालियर। यह समारोह न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का एक मंच था, बल्कि समाज में सकारात्मकता और प्रेरणा का संचार करने का एक उत्कृष्ट प्रयास भी रहा। रोटरी क्लब ने एक बार फिर सिद्ध किया कि सामाजिक उत्थान के लिए उनकी प्रतिबद्धता अटूट है। रोटरी क्लब सदैव अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों को निभाते हुए समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। सेवा ही जीवन है की भावना को समर्पित यह संस्था नि:स्वार्थ भाव से जनहित में कार्य कर रही है। यह बात भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने रोटरी क्लब ग्वालियर तेजस द्वारा सांदीपनी पद्मा राजे कन्या विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं समर कैंप में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब-तेजस ने एक शानदार प्रतिभा सम्मान समारोह एवं समर कैंप का आयोजन किया, जो शहर के सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में एक सुनहरा अध्याय जोड़ गया। जब किसी मंच से प्रतिभाओं का सम्मान होता है तो निश्चित ही हम एक बेहतर कल को आकर दे रहे होते हैं। यह आयोजन बच्चों को कुछ नया सीखने का अवसर था। योग हमें शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है इसलिए आप लोगों ने जो यहां पर सीखा है उसे जीवन का प्रमुख अंग बनाएं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने न केवल सीमा पार घुसकर पाकिस्तान में 9 टेरर लॉन्चिंग पैड पूरी तरह तबाह किए, बल्कि उनके एयरबेसों को भी समूल नष्ट कर दिया। यह हमला केवल जवाब नहीं था। यह एक स्पष्ट संदेश था कि अब भारत सहन नहीं, समाप्त करता है। यह मोदी युग का भारत है जो पहले चेतावनी नहीं देता, सीधे कार्रवाई करता है। अब भारत चुप नहीं बैठता, अब भारत जवाब देता है। वह भी दुगुना और निर्णायक क्षमता के साथ।
इस अवसर पर रोटरी क्लब-तेजस के राकेश जैन, चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, धर्मेंद्र जैन, नरेश जैन, वैश्य महेंद्र जैन, आशीष जैन, सचिन जैन, प्रदीप पाराशर, राजेश तायल, महेश चंद्र जैन, संजय श्रोतीय, अमरीश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









