14 वाहनों से वसूला एक लाख 68 हजार रुपए का जुर्माना
May 16 2025
ग्वालियर। जिले में बगैर परमिट व फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर विशेष मुहिम जारी है। मुहिम के चौथे दिन शुक्रवार को राजस्व, यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ओवर लोडेड व डिजिट नम्बर प्लेट न पाए जाने पर 14 यात्री / स्कूली वाहनों से एक लाख 68 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया।
जिले में पिछले चार दिनों से जारी इस मुहिम के तहत अब तक 51 वाहनों से 2 लाख 83 हजार रूपए का जुर्माना वसूला जा चुका है। साथ ही बगैर फिटनेस व परमिट के मिले 14 वाहन जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। इन वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
शुक्रवार को संयुक्त टीम ने ग्वालियर शहर में गोला का मंदिर चौराहा व विक्की फैक्ट्री चौराहे पर चैकिंग प्वॉइंट लगाकर वाहनों की जाँच की। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बगैर परमिट व फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
इस संयुक्त टीम में एएसपी यातायात नरेश अन्नौटिया, तहसीलदार कुलदीप दुबे, नायब तहसीलदार संजय अगरैया तथा यातायात प्रभारी पूर्व क्षेत्र अभिषेक रघुवंशी व परिवहन निरीक्षक प्रदीप नाहर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









