संजय अग्रवाल का आकस्मिक निधन अपूरणीय क्षति:चेंबर

May 16 2025

ग्वालियर। चेंबर के कार्यकारिणी सदस्य संजय अग्रवाल के आकस्मिक निधन से ग्वालियर शहर के व्यवसाई अत्यन्त दु:खी है। दु:ख की इस घड़ी में मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के पदाधिकारियों सहित संस्था के समस्त सदस्यों द्वारा शोक संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। 
अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव पवन कुमार अग्रवाल व कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल ने दु:ख की इस घड़ी में अपनी ओर से तथा संस्था के सभी सदस्यों की ओर से दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि संजय अग्रवाल का निधन इस संस्था व समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए निश्चित ही एक अपूर्णीय क्षति है। श्री अग्रवाल वर्ष 2019 से लगातार चेम्बर के कार्यकारिणी सदस्य थे।