जैन मिलन महिला सिद्धार्थ शाखा की नई टीम ने ली शपथ
May 16 2025
ग्वालियर। जैन मिलन महिला सिद्धार्थ शाखा मुरार का थाटीपुर स्थित एक होटल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि जैन मिलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीला जैन थीं। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राजीव जैन, क्षेत्रीय पूर्व अध्यक्ष अनिता जैन, शपथ अधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र जैन, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश जैन एवं क्षेत्रीय संयोजिका सोनल जैन थी। कार्यक्रम में अतिथियों ने सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के अवार्ड से प्रिया जैन को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि शीला जैन ने कहा महिलाओं का संगठन सांज, देश ओर राष्ट्र के निर्माण मे सहयोगी बनेगा। शपथ अधिकारी महेन्द्र जैन ने नई अध्यक्ष अनिता जैन, सचिव निशा जैन, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी जैन के साथ कार्यकारिणी और नए सदस्यों को विधिपूर्वक शपथ दिलाई। पूर्व अध्यक्ष प्रिया जैन और मंत्री अनिता जैन ने नई अध्यक्ष अनिता जैन और महामंत्री निशा जैन को कोलर पिन पहनाकर दायित्व सौंपा।
इस मौके पर संगीता जैन, अंजू जैन, रेखा जैन, बबिता जैन, मधु जैन, रश्मि जैन, निशा जैन आदि मौजूद थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









