विवेकानंद शाखा द्वारा बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ

May 16 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ग्वालियर द्वारा  दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती नगर सिटी सेंटर में विधिवत रूप से हुआ।
इस शिविर का उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा राष्ट्रभावना का समुचित विकास करना है। शिविर में योगाभ्यास, नृत्य प्रशिक्षण, आर्ट एंड क्राफ्ट, चित्रकला, बौद्धिक सत्र, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति। शिविर में कुल 31 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।
शिविर में बच्चों को संबोधित करते हुए डॉ. श्रीमती अनीता अग्रवाल ने दंत स्वास्थ्य विषय पर अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली ढंग से बच्चों को जागरूक किया। वहीं श्रीमती साधना तिवारी ने रामचरितमानस के श्रीराम और केवट संवाद का प्रेरणादायी प्रसंग सुनाया तथा स्वामी विवेकानंद की एक संक्षिप्त कथा के माध्यम से बच्चों को शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम में श्रीमती मेघना सिंघल, नीरव सिंघल, राहुल जैन, मयंक गर्ग, अवधेश गोयल, सोनिया गोयल, अंकुर गोयल व विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।