श्रीमद भागवत कथा में मना नंदोत्सव भजनों पर झूमे भक्तगण

May 15 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा सहयोग, मां अन्नपूर्णा भोजन सेवा समिति एवं अखिल भारतीय अग्र वैवाहिक सेवा केंद्र और आप सभी के सहयोग के द्वारा राम मंदिर फलका बाजार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में गुरुवार को कथा वाचक बृजेश पांडे शास्त्री द्वारा श्रीराम जन्म एवं कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान का अवतार भक्तों के उद्गार एवं धर्म की रक्षा के लिए हुआ था। श्रीराम के चरित्र से हमे सत्य न्याय, कर्तव्य, प्रेम, त्याग, और समर्पण की शिक्षा मिलती है। श्रीराम ने अपने जीवन में इन गुणो को अपनाया और एक आदर्श मानव के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आदर्श समाज की स्थापना की।
कथा में कृष्णा भगवान का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान कृष्ण के रूप में बालक अंशु का जन्मदिन मनाया गया पंडाल में उपस्थित हजारों भक्तों ने जयकारा लगाते हुए कहा की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की और यशोदा के लाल जय कन्हैया लाल की धुन पर उपस्थित सभी भक्तगण जमकर ढोल बताशे की तान पर नाचे, ओर नंदोत्सव में झूम उठे। नंदोत्सव का तात्पर्य आनंदमय रहना आनंद का रूप ही सुख है जो दूसरों को और स्वयं के लिए कभी दु:ख में परिवर्तित नहीं होता इसी का नाम नंदोत्सव है। इस अवसर पर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी में ट्रॉफी के पैकेट, श्रीखंड और खिलौने भी बांटे गए साथ ही आतिशबाजी भी की गई।
मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि आज आरती में मुख्य यजमान मंजू राजकुमार गर्ग फतेह बाबा सहित रवि कुमार गर्ग,पूर्व विधायक घनश्याम पिरोरिया, सतीश अग्रवाल नीरू अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता (प्रिंस) विम्मी सचदेवा, अनिता कपूर, लता गुप्ता आदि भक्त गण उपस्थित रहे।