प्रवेश द्वार सहित स्मार्ट सिटी के कार्यों का निगमायुक्त ने निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
May 15 2025
ग्वालियर। निगमायुक्त संघ व प्रभारी सीईओ स्मार्ट सिटी प्रिय ने गुरुवार को स्मार्ट सिटी के तहत भिंड रोड पर प्रगतिरत फोर्ट थीम पर बनाये जा रहे प्रवेश द्वार सहित अन्य बनाये गये प्रवेश द्वारो का मुआयना किया और इनकी सुरक्षा और संचालन-रखरखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिये वही उन्होने वीरपुर बांध व कटोराताल के कार्यों का भी मुआयना किया। इस अवसर पर संबंधित एजेंसी व स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद थे।
निगमायुक्त संघ प्रिय ने सर्वप्रथम भिंड रोड पर ग्वालियर किले की थीम पर बन रहे प्रवेश द्वार पहुंचकर वहाँ पर चल रहे निर्माण कार्य निरीक्षण किया। उन्होने संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि इस कार्य को जल्द से जल्द जून माह तक पूरा करे। इसके बाद उन्होने मालवा काँलेज के पास बने तानसेन द्वार व बेला की बाबड़ी के पास बने शहत्रभाऊ मंदिर की थीम पर प्रवेश द्वार का भी मुआयना किया। उन्होने इन द्वारो की प्रंशसा करते हुये इनकी सुरक्षा के साथ संचालन और रखरखाब के संबंध मे जरुरी उपाय करने के संबंधित अधिकारियो को दिशा निर्देश दिये।
वहीं निगमायुक्त व प्रभारी सीईओ स्मार्ट सिटी संघ प्रिय ने गिरवाई स्टेशन पर बन रहे गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन के कार्य का भी निरीक्षण किया उन्होने इस कार्य को तेज गति से करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निगमायुक्त ने स्मार्ट सिटी द्वारा वीरपुर डेम पर किये गये सोन्द्रीयकरण के कार्य का भी मुआयना किया। उन्होंने यहाँ बने पार्क के बेहतर रखरखाव और यहाँ बनी दुकानों के व्यावसायिक उपयोग की स्वीकृति के लिए जरूरी कार्य योजना बनाने के लिये अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के अंत में श्री संघ प्रिय ने वीर सावरकर सरोवर (कटोरा ताल) पर पहुंचकर म्यूजिकल फाउंटेन की जानकारी ली व यहाँ लेजर शो शुरू करने के लिये क्या संभावना है, उसको लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्मार्ट सिटी द्वारा जो भी ऐसे कार्य जिनसे राजस्व का सृजन किया जा सकता है। उनकी विस्तृत कार्य योजना बनाकर क्रियांवित किया जाये ताकि भविष्य में इन परियोजनाओं का बेहतर संचालन और रखरखाव हो सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









