लॉयंस क्लब अनुभूति द्वारा वृद्धाश्रम में माताओं का सम्मान किया गया

May 15 2025

ग्वालियर। लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति क्लब द्वारा नेहरू नगर स्थित वृद्धाश्रम में जाकर 11 माताओं का सम्मान किया गया। अनुभूति क्लब के अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीनाक्षी गोयल थी। विशेष अतिथि श्रीमती पूजा भारद्वाज थी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल किशोर गुप्ता ने की।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत मातृतुल्य महिलाओं का साड़ी व शॉल उड़ा कर सम्मान किया गया। तथा उन्हें दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री तथा अन्य उपयोगी वस्तुएँ भी भेंट की गयीं। क्लब द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बुजुर्गों को भोजन करवाया गया। 
इस अवसर पर क्लब के अशोक शर्मा, नीरज मंगल, कमल बनवारी, अशोक शर्मा, श्रीमती पूजा भारद्वाज, श्रीमती गायत्री गर्ग, कौशल विद्यार्थी, सतेन्द्र वर्मा,  पंकज, श्रीमती प्रतिभा नारायण झा सहित वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गवार उपस्थित थे।