बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में मां की भूमिका अत्यंत निर्णायक: डॉ. याशी

May 15 2025

ग्वालियर। बच्चों के व्यक्तित्व पर मां की छाप, विषय पर एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप गोविंदपुरी में रखी गई। जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर इंटरनेशनल की महिला इकाई जेएसजी संगिनी नारीशक्ति तथा मंतव्य साइकोलॉजी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में हुई वर्कशॉप का उद्देश्य आधुनिक परिवेश में माताओं को बच्चों के पालन-पोषण व समग्र विकास के प्रति सजग बनाना था। मुख्य वक्ता मनोवैज्ञानिक डॉ. याशी जैन रहीं, जिन्होंने अपने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में मां की भूमिका अत्यंत निर्णायक होती है। 
डॉ. जैन ने कहा कि बच्चों में तनाव, चिड़चिड़ापन, आक्रामकता, मोबाइल की लत आदि समस्याएं बढ़ रही है, जिनका समाधान मां के सजग व्यवहार व समय रहते हस्तक्षेप से संभव है। संचालन मोनिका सक्सेना, अंजली सेंगर, आरजू कुशवाह व माया कटारे ने किया।