लंदन की अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में शामिल होंगे अजय बंसल

May 15 2025

ग्वालियर। शहर के वरिष्ठ आर्किटेक्ट अजय बंसल लंदन में 5 जून को होने वाली इंडो-यूके कामर्शियल डिसप्युट पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में शामिल होंगे। यह आयोजन इंडियन कॉउंसिल ऑफ आर्बिट्रेसन (वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा इंडो-यूके कामर्शियल डिसप्युट विषय पर आयोजित किया जा रहा है। 
जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई उद्घाटन सत्र का शुभारंभ करेंगे, जबकि सेवानिवृत्त लार्ड बिग्स बेस्टबोर्न न्यायाधीश सुप्रीमकोर्ट यूके के द्वारा भी संबोधन दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे। इस कांफ्रेंस में श्री बंसल को आमंत्रित किए जाने पर कई संगठनो एवं गणमान्यजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह आयोजन फिक्की एवं भारत सरकार द्वारा किया जा रहा हैं।