एलएनआईपीई की डॉ.मेघा साहू भारतीय जिम्नास्टिक टीम की मैनेजर नियुक्त

May 15 2025

ग्वालियर। जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) की सहायक प्रोफेसर डॉ. मेघा साहू को भारतीय जिम्नास्टिक टीम की टीम मैनेजर नियुक्त किया है, जो 16 से 18 मई, 2025 तक सिंगापुर में आयोजित होने वाली 16वीं सीनियर और 21वीं जूनियर रिदमिक जिम्नास्टिक एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेगी। भारतीय टीम 14 मई को नई दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना हो गई। 
वर्तमान में डॉ. मेघा एलएनआईपीई ग्वालियर में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वे गुजरात (2022), गोवा (2024) और उत्तराखंड (2025) में आयोजित राष्ट्रीय खेलों, खेलो इंडिया (2023) और विभिन्न राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश जिम्नास्टिक टीमों की कोच और मैनेजर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर संस्थान की कुलपति प्रो. इंदु बोरा और रजिस्ट्रार डॉ. संजीव यादव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।