पिता की मारपीट से परेशान नाबालिग बेटे ने मारी थी पिता को गोली, 14 दिन बाद हत्या का खुलासा
May 15 2025
ग्वालियर। दो हफ्ते पहले पिता द्वारा खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पिता द्वारा शराब पीकर आए दिन की मारपीट से नाराज होकर नाबालिग बेटे ने लाइसेंस बंदूक से पिता की गोली मारकर हत्या की थी। घटना वाले दिन भी मृतक पिता ने बेटे की पिटाई की थी।
हत्या करने के बाद आरोपी बेटे ने ही पिछोर पुलिस को सूचना दी और बताया था कि उसके पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना पिछोर थाना क्षेत्र के बड़ी अकबई गांव में गत 1 मई की है। पुलिस ने बेटे पर पिता की हत्या का केस दर्ज कर उसे पकड़ लिया है। पुलिस पूछताछ के बाद नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजने की तैयारी कर रही है।
बतादें कि पिछोर थाना क्षेत्र के बड़ी अकबई गांव निवासी प्रानसिंह उर्फ बंटी बघेल पेशे से किसान था। 14 दिन पहले 1 मई की शाम 7:30 बजे उसके 15 वर्षीय नाबालिग बेटे लव बघेल ने पुलिस को फोन कर पिता के आत्महत्या करने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस बल जब मौके पर पहुंचा था तो किसान अपने कमरे में मृत पड़ा था। उसके शव के पास ही उसकी लाइसेंस बंदूक पड़ी मिली। पुलिस पूछताछ में मृतक के नाबालिग बेटे ने बताया था कि वह जब घर पहुंचा तो पिता कमरे में मृत अवस्था में खून से लतपथ पड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस ने मृतक किसान के शव का पोस्टमॉर्टम करवा जांच शुरू की थी।
पुलिस ने जांच के दौरान किसान के पड़ोसियों और उसके परिजनों से पूछताछ की तो नाबालिग के दिए गए बयानों पर पुलिस को शंका हुई। पुलिस ने नाबालिग से दोबारा पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा। लेकिन सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया और बताया कि उसका पिता आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी उसने उसे बेरहमी से पीटा था। जिससे नाराज होकर उसने पिता की गोली मार कर हत्या कर दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









