पत्रकार सम्मान संस्था के लिए गौरव का पल

May 14 2025

ग्वालियर। नारी उत्थान एवं जन कल्याण संगठन ने मंगलवार को पत्रकार बंधुओं के लिए एक सम्मान समारोह प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय के माधवगंज सेंटर पर रखा गया। सम्मान समारोह में बीके प्रहलाद भाई ने सभी पत्रकार बंधुओं को जीवन में किन आध्यात्मिक मूल्यों का पालन करे जिससे हमारे जीवन में शांति कायम रहे उस पर अपना उद्वोधन दिया। 
इसी के साथ मंच पर आसीन सभी अतिथियों ने नारी उत्थान एवं जन कल्याण संगठन की संस्थापिका नम्रता सक्सैना के सामाजिक कार्यों की प्रसन्नता की और भविष्य में वह और भी कार्यक्रम करती और समाज सेवा करती रहे ऐसी शुभकामनाएं दी। पत्रकार सम्मान समारोह में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से पत्रकार बंधु मौजूद रहे। 
समाज में चल रही गतिविधियों के लिए जहां एक और पुलिस डॉक्टर की जरूरत होती है। इन्हीं व्यवस्थाओं में एक वर्ग ऐसा है जो अगर अपनी जिम्मेदारियों को दरकिनार कर दे, तो हम शहर भर की जानकारियों से वंचित रह जाएंगे। वह वर्ग है हमारा मीडिया वर्ग। हमारे समाचार जगत से जुड़े भाई चाहे प्रिंट मीडिया से हो, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से, या फिर सोशल मीडिया से हो सब अपनी अपनी जगह अपनी जिम्मेवारियों से अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे है। हम सभी अपने सामाजिक कार्यों में तभी सफल हो पाते है जब हमारे पत्रकार भाई हमारे कार्यों को सभी के सामने लाते है प्रमुखता से उन्हें जन जन तक पहुंचाते हैं। 
उनकी इसी मेहनत को सलाम करते हुए नारी उत्थान एवं जन कल्याण संगठन की संस्थापक नम्रता सक्सैना ने अपनी टीम के साथ पत्रकार बंधुओं का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो.स्मिता सहस्त्रबुद्धे  कुलगुरु राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र लश्कर ग्वालियर, विशिष्ट अतिथि बीके प्रहलाद भाई मोटिवेशनल वक्ता एवं ध्यान प्रशिक्षक, डॉ खोजेमा सैफी त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ सुरभि भदकारिया महिला चिकित्सक, राहुल सक्सेना, रेखा सक्सेना, श्वेता सक्सेना, पवन, सुरभि, राम कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।