सिंधिया कन्या विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने गौरान्वित किया

May 14 2025

ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय की छात्रा तनु जैन और शनाया हीरानंदानी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरान्वित किया। प्राचार्या श्रीमती निशि मिश्रा ने समस्त छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के टॉपर में तनु जैन 98 प्रतिशत, शनाया हीरानंदानी 98, प्रियांशी भार्गव 97.8, मायरा कगडिय़ाल 97.6, वैदेही दांतरे 97.4 और शिवी राजोरिया 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
साइंस टॉपर्स में हिमांशी चमडिय़ां 95.8 प्रतिशत, मौसम अग्रवाल 93, गरिमा राय 92.6, अंशमिता क्षेत्री 92 और दिया गुप्ता ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स टॉपर्स में तनु जैन 98 प्रतिशत, प्रियांशी भार्गव 97.8, वैदेही दांतरे 97.4, नव्या गुप्ता 97.2 और निशिता भदौरा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ह्यूमैनिटी टॉपर्स में शनाया हीरानंदानी 98 प्रशित, मीरा कगडिय़ाल 97.6, शिवी राजोरिया 97.4, गौरी अग्रवाल 96.6, स्वधा शर्मा 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साईकलोजी में 5 छात्राओं को, पेंटिंग में 14 तथा हिन्दुस्तानी म्यूजिक में 7 छात्राओं को 100 अंक प्राप्त हुए ।