एशिया आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप में ग्वालियर के खिलाडिय़ों को 9 पदक

May 14 2025

ग्वालियर। नई दिल्ली में 4 से 11 मई के बीच आयोजित एशिया आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप में बिरला नगर स्थित आर्म रेसलिंग एकेडमी के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 पदक जीते। प्रतियोगिता में 20 देशों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से कजाकिस्तान, जापान, मलेशिया और ईरान जैसे देशों के प्रतिभागी शामिल थे।
एशिया आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप में निरंजन गुर्जर, पैरा सीटिंग 65 किग्रा राइट हैंड- सिल्वर मेडल, रोहित सिंह, पैरा सीपीयू 60 किग्रा - गोल्ड मेडल, दो ब्रॉन्ज मेडल, रचना जाटव यूथ वुमन 50 किग्रा राइट हैंड-ब्रॉन्ज मेडल, नरेंद्र प्रजापति स्टैंडिंग 65 किग्रा राइट हैंड- ब्रॉन्ज मेडल, शांतनु राणा सब जूनियर 45 किग्रा ब्रॉन्ज मेडल, कार्तिक गुर्जर सब जूनियर 50 किग्रा-सिल्वर औरब्रॉन्ज मेडल। कोच और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन मनीष कुमार ने बताया, ग्वालियर आर्म रेसलिंग एकेडमी अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग प्रदान करती है और हमारे खिलाड़ी लगातार विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।