विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता 67 बच्चों को पुरस्कृत किया

May 14 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा विगत दिनों में विभिन्न  प्रतियोगिता आयोजन आयोजित किए गए थे। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि 22 अप्रैल को अर्थ डे पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई, 8 मई को रेडक्रास दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई और 11 मई को मदर्स डे के अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इन सभी प्रतियोगिता के विजेता 67 बच्चों को 14 मई को दीनदयाल सिटी मॉल में पुरस्कृत किया गया।  
आयोजन में मुख्य अतिथि धनश्याम पिरोनिया विधायक भांडेर, विशिष्ट अतिथि अनिता गुर्जर थाना प्रभारी अजाक, पूर्व सभापति ब्रिजेन्द्र सिंह जादौन उपस्थिति थे। इस पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता संजय क_ल ने की। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि धनश्याम पिरोनिया ने कहा कि बच्चों को मनोबल बढ़ाने के लिए आयोजन होते रहना चाहिए। अनिता गुर्जर ने कहा की बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पुरस्कृत करना चाहिए। बिजेंद्र सिंह जादौन ने कहा बच्चों के आयोजन होते रहना चाहिए इससे बच्चों का मानसिक विकास होता है।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के मनोज अग्रवाल, डाक्टर मनीष रस्तोगी, विशाल जैन, अशोक जैन ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाइयां प्रेषित की।