शपथ ग्रहण समारोह में जैन बाल संस्कार शिविर के पोस्टर का विमोचित

May 14 2025

ग्वालियर। युवा जैन मिलन फोर्ट शाखा किलागेट का शपथ ग्रहण सोड़े का कुआं किलागेट स्थित समयसार विद्या निकेतन में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथियों के द्वारा 18 मई से शुरू होने वाले जैन बाल संस्कार शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। युवा जैन मिलन फोर्ट की नवीन अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव देव जैन ओर कोषाध्यक्ष अक्षत जैन सहित टीम ने धार्मिक शिविर और जीव दया बचाओ की शपथ ली।
प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि शपथ समारोह के मुख्य अतिथि कैंट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन थे। वही कार्यक्रम का संचालन प्रियांशी जैन व आभार सचिव देव जैन ने माना।
शपथ अधिकारी रोहित जैन ने नवनिर्वाचित शाखा के संस्थापक संजीव जैन, नवीन अध्यक्ष अभिषेक जैन, उपाध्यक्ष पंकज जैन, सचिव देव जैन, सह सचिव शुभम जैन, कोषाध्यक्ष अक्षत जैन, प्रचार मंत्री सौरभ जैन, मीडिया प्रभारी आयुष जैन, सांस्कृतिक मंत्री ऋषभ जैन, सोशल मीडिया प्रभारी तन्मय जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य गौरभ जैन, हर्ष जैन, नमनजैन, पलाश जैन, हर्ष जैन आदि को विधिपूर्वक शपथ ग्रहण कराई गई।