गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन न ेस्थापना दिवस पर सुन्दरकाण्ड का आयोजित किया

May 14 2025

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर भक्ति और आस्था से परिपूर्ण सुन्दरकाण्ड महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड वक्ता पं. अंकित शर्मा द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड की प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पं. अंकित शर्मा की मधुर वाणी और भक्ति से ओत-प्रोत संगीत ने उपस्थित जनसमूह को प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की लीलाओं में डुबो दिया। पूरा वातावरण जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान हो गया। 
 गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ ने इस अवसर पर फाउंडेशन की यात्रा, उद्देश्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन युवाओं के करियर एवं मानसिक स्वास्थ्य, युवा सशक्तिकरण के संवर्धन हेतु सतत प्रयासरत सामाजिक संस्था है। कार्यक्रम का समापन भजन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस आयोजन ने सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया और फाउंडेशन के एक नए वर्ष की शुरुआत को और भी पावन बना दिया। 
इस अवसर पर स्निग्धा निगम, ऋषि गोयल, सुमित निगम, जयेश श्रीवास्तव, आकाश त्रिपाठी, खुशबू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।