कायस्थ रत्न में आलोक सक्सेना को पञकारिता क्षेत्र में एवं 12 मेधावी बच्चों का सम्मान
May 14 2025
ग्वालियर। आज हम जिन लोगों को सम्मानित कर रहे हैं, वे हमारी मिट्टी की खुशबू हैं। ये वे चेहरे हैं जिन्होंने अपने कर्म और समर्पण से समाज में उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। कोई शिक्षक के रूप में ज्ञान बांट रहा है, तो कोई समाज सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की जिंदगी संवार रहा है। कोई कला के जरिए संस्कृति को संजो रहा है, तो कोई खेल के मैदान में जिले का नाम रोशन कर रहा है। उक्त बात जीडीए के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य महोत्सव के अंतर्गत चित्रगुप्त धाम कायस्थ छात्रावास में आयोजित कायस्थ रत्न अलंकरण एवं मेधावी बच्चों की सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए कही।
अभय चौधरी ने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, पूरे समाज की सामूहिक चेतना और मेहनत का परिणाम है। यह गौरव हम सबका है। जब समाज अपने सच्चे नायकों को पहचानता है, तो नई पीढ़ी को भी दिशा मिलती है। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप अपने कार्यों से प्रेरणा का स्रोत बने रहें। हम सभी को मिलकर एक सशक्त, जागरूक और संवेदनशील समाज का निर्माण करना है।
चौधरी ने समाज को एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि समाज मे अच्छा कार्य करने वालों का सम्मान करना चाहिए। साथ ही मेधावी बच्चों का भी सम्मान होना चाहिए इससे उनमे ओर अच्छा करने का जज्बा पैदा होता है।
इस अवसर पर अलंकरण समारोह में समाज की 10 प्रतिभाओं को कायस्थ रत्न अलंकरण ओर 12 मेधावी बच्चों एवं मंदिर में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुलश्रेष्ठ ने किया एवं आरती पूजन राजेश्वर राव ने करवाया यह जानकारी आकाश श्रीवास्तव ने दी इस कार्यक्रम के संयोजक देवशरण श्रीवास्तव रहे।
कार्यक्रम में कुमारी कनक श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, नवीन कुलश्रेष्ठ, डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव, श्रीमती सुनीता अस्थान, आलोक सक्सेना, इंजीनियर सुभाष सक्सेना, नवीन चौधरी, नारायण स्वरूप कुलश्रेष्ठ, डॉक्टर अंकित खरे, श्रीमती मीरा श्रीवास्तव आदि को कायस्थ रत्न सम्मान दिया गया। साथ ही कुमारी कृतिका श्रीवास्तव, कृष्ण श्रीवास्तव, लक्ष्य कुलश्रेष्ठ, अनुराग सक्सैना, वेंकटेश श्रीवास्तव, देववर्धन श्रीवास्तव, कुंवारी दीक्षा श्रीवास्तव, प्रांजल भटनागर, कुंवारी स्वरांशी अस्थान, देव श्रीवास्तव, कुंवारी विदुषि सक्सेना, कुंवारी गौरांसी श्रीवास्तव को मेघावी छात्र सम्मान दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









