केंद्रीय मंत्री सिंधिया को यूथ हास्टल की स्मारिका घुमंतू भेंट की
May 14 2025
ग्वालियर। यूथ हास्टल एसोसिएशन मध्यप्रदेश राज्य शाखा के स्वर्ण जयंती के अवसर पर प्रकाशितं स्मारिका घुमंतू केंद्रीय मंत्री व यूथ हास्टल ग्वालियर के मुख्य संरक्षक ज्योतिरादित्य सिंधिया को नईदिल्ली पहुंचकर मंत्रालय में रमेश अग्रवाल व राम नारायण ने भेंट की।
यूथ हास्टल की साहसिक, एडवेंचर, जल संरक्षण व सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया। सिंधिया ने पदाधिकारियों व सदस्यों से विशेष कर पर्यावरण, पर्यटन के क्षेत्र में अधिक कार्य करने पर बल दिया व कहा कि ग्वालियर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बहुत संभावनाएं है। प्रतिनिधि मंडल में यूथ हास्टल के संरक्षक रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक, सचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, डा. राकेश रायजादा, डा. अंजली रायजादा, गुड्डू वारसी, आनंद सावंत, डा. नरेश देव उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









