श्रीमद भागवत कथा मोक्षदायिनी-बृजेश पांडे
May 13 2025
ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा सहयोग मां अन्नपूर्णा भोजन सेवा समिति एवं अखिल भारतीय अग्रवाल वैवाहिक सेवा केंद्र के तत्वावधान में राम मंदिर फालका बाजार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर कथा वाचक बृजेश पांडे महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत मोक्षदायिनी है। इसके सेवन से व्यक्ति के जीवन में भक्ति ज्ञान वैराग्य की प्राप्ति होती है और पितरों का मोक्ष होता है।
श्रीमद् भागवत कथा वेद रूपी वृक्ष का पका हुआ फल है। परीक्षित जन्म सुखदेव जन्म महाभारत प्रसंग सुनते हुए कहा द्वापर में कुंती व त्रेता में दशरथ ऐसे दो भक्त हुए जो भगवान का वियोग एक क्षण भी सहन नहीं कर सके और उन्होंने देह त्याग दिया। वराह अवतार कपिल उपाखयन में बताया की भगवान कपिल ने शंख शास्त्र की शिक्षा दी और कहा कि मन ही बंधन और मुक्ति का कारण है। इस मन को यदि संसार में विषय वासना में लगा देंगे तो बंधन होगा तो यदि इस मन को परमात्मा में लगा देंगे तो मुक्ति का साधन बनेगा। सती चरित्र शिव विवाह की कथा कहते हुए बताया कि शिव पार्वती का मिलन यानी श्रद्धा और विश्वास का मिलन ही शिव पार्वती विवाह है।
कथा में भक्तगण मधुर भजनों पर झूमकर मधुर संगीत की ताल पर नाचे अंत सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण की गई ।
इस अवसर पर मुख्य यजमान मंजू राजकुमार गर्ग फतेह बाबा, कार्यक्रम संयोजक रवि कुमार गर्ग, मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, रामरतन गर्ग, दामोदर बोहरे, सुधीर अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, रवि कुमार, विष्णु मंगल, किशन अग्रवाल, आनंद मनमोहन अग्रवाल, आनंद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









