कैट का व्यापारियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर 15 मई को

May 13 2025

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर टीम ने ग्वालियर शहर के छोटे और मझले एवं महाराज बाड़े के क्षेत्र के सभी दुकानदारों के लिए एक विशाल चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया है। इस शिविर में सभी जाँचें नि:शुल्क की जायेंगी। कैट प्रवक्ता नीरज चौरसिया, अंशुल गुप्ता ने बताया कि मेडीकल शिविर 15 मई गुरुवार को दोपहर 3 बजे से सिंधी धर्मशाला खासगी बाजार पर आयोजित किया गया है। शिविर के संयोजक नितिन गोयल दौलतगंज, गोपाल जैसवाल, अशोक अग्रवाल, अरुण गुप्ता आदि ने सभी व्यापारियों से शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया है। इसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, हार्ट से संबंधित सभी खून की जाँचें नि:शुल्क की जायेंगी। उन्होंने बताया कि शिविर में कार्डियोलॉजी के डॉक्टर आदित्य जैन, नेफ्रोलॉजी के डॉ. जितेन्द्र राजपूत, रक्त कैंसर की डॉ. मालिनी, गैस्ट्रोलॉजी के डॉ मयंक महेश्वरी और न्यूरोलॉजी के डॉ. सौरभ राजपूत परीक्षण करेंगे।