3 किलो गांजा सहित 3 तस्कर पकड़े, उड़ीसा से सप्लाई करने आए थे

May 13 2025

ग्वालियर। पटरी वाली दरगाह के पास बिरला नगर में हजीरा थाना पुलिस ने गत रात चेकिंग के समय तीन गांजा तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके पास से 3 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 60 हजार रुपए आंकी गई है।
पकड़े गए तस्करों में छोटू शर्मा उर्फ मनीष निवासी घासमंडी, तानसेन टॉकीज के सामने, कमल बाथम निवासी मछली मंडी, लधेड़ी और ललित मांझी  निवासी नवापाड़ा उड़ीसा शामिल हैं। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लेकर ग्वालियर में सप्लाई करने आए थे। 
हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि तीनों तस्करों को बिरला नगर पटरी के पास से पकड़ा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तस्कर गांजा किसे सप्लाई करने आए थे और इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है।
बतादें कि इससे पहले भी हजीरा थाना पुलिस गांजा तस्करी के कई मामलों का खुलासा कर चुकी है। पुलिस को उम्मीद है कि पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिल सकते हैं।