ज्येष्ठ मास के पहले बड़ा मंगलवार को भक्तों ने हनुमान मंदिरों में पूजा पाठ की
May 13 2025
ग्वालियर। ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगलवार 13 मई को था। इसे बड़ा मंगल भी कहते हैं। इसके चलते मंगलवार सुबह से मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। लोग जीवन में मंगल ही मंगल हो इसी कामना के साथ हनुमान मंदिरों में पूजा पाठ में लगे थे। वहीं मंदिरों के बाहर जगह-जगह स्टॉल लगाकर भक्तों को प्रसादी वितरित की गई।
ज्योतिषाचार्यों की ऐसी मान्यता है कि ज्येष्ठ माह में पडऩे वाला प्रत्येक मंगल बड़ा मंगल कहलाता है। ज्येष्ठ माह का प्रथम मंगल 13 मई को शहरभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिरों में पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से भक्तों को बचाने के लिए कूलर लगाए गए हैं। साथ ही मंदिरों में फव्वारेदार पंखे भी लगाए गए हैं। वहीं कई भक्तों ने मंदिरों के बाहर स्टॉल लगाए हैं और वे भक्तों को शरबत और ठंडा पानी पिला रहे हैं। बडा मंगल के चलते कई हनुमान मंदिरों के पट रात में ही खोल दिए गए। हनुमान मंदिरों में भगवान बजरंगबली की महाआरती की गई। शहर में स्थित हनुमान मंदिरों में सुंदर कांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ चला। कई मंदिरों पर रामायण के पाठ चले। बजरंग बली को समर्पित इस माह में उनकी विशेष पूजा होती है। इस बार ज्येष्ठ माह में कुल चार मंगलवार पडऩे वाले हैं। ऐसी मान्यता है कि ज्येष्ठ माह में पडऩे वाला प्रत्येक मंगल बड़ा मंगल कहलाता है। इस माह के बड़े मंगल पर विधि विधान से बजरंग बली की पूजा अर्चना करने से साधक को प्रत्येक कष्ट और बाधा से मुक्ति मिलती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









