सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शिवाय जैन ने 98 प्रतिशत के साथ ए ग्रेड प्राप्त की

May 13 2025

ग्वालियर। ग्वालियर ग्लोरी स्कूल के मेधावी छात्र शिवाय जैन ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 98 प्रतिशत के साथ ए ग्रेड प्राप्त कर अपने  शिक्षकों एवं अपने दादा दादी माता पिता का गौरव बढ़ाया। शिवाय की माता श्रीमती रचना जैन एवं पिता अजीत जैन हैं।
सनातन धर्म मंडल के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शिवाय के चाचा आशीष जैन ने बताया शिवाय बचपन से ही पढऩे लिखने में तेज है। उसने  अन्य एक्टिविटीज के साथ अपने शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाया, उसकी लगन और परिश्रम का फल उसे 98 प्रतिशत के साथ मिला। शिवाय की इस उपलब्धि पर उसके परिजनों एवं इष्ट मित्रों ने उसे बधाई दी है।