तीन साल से चकमा दे रहा एचएस पकड़ा
May 13 2025
ग्वालियर। तीन साल से चकमा दे रहा एचएस अब जब वापस लौटकर आया तो पुलिस उसके घर जा पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कई गंभीर मामलों में फरार थाने का एचएस नीरज सविता पुत्र गौरी सविता पत्थर वाली गली स्थित घर पर आया हुआ है। जबकि इसकी तीन साल से पुलिस तलाश में जुटी हुई है। इसका पता चलते ही प्रधान आरक्षक रामविलास त्यागी, शकील एवं आरक्षक विनीत मिश्रा को आरोपी को तलाशने पहुंचाया।
जिस समय पुलिस उसके घर पर पहुंची आरोपी खाना खा रहा था, जैसे ही पुलिस पर उसकी नजर गई, उसने दौड़ लगा दी। लेकिन पुलिस अलर्ट थी और उसका प्रयास असफल कर दिया। पुलिस उसे पकडक़र ला रही थी कि तभी एक अन्य अधेड़ पर नजर गई तो अधेड़ वहां से खिसकने लगा। उसके बारे में पता चला कि वह भी दो साल से पुलिस को गच्चा दे रहा है। इसका पता चलते ही पुलिस ने सत्य प्रकाश रावत पुत्र गोपाल दास रावत निवासी दाना वाली जैन धर्मशाला को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ करना शुरू कर दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









