डबरा में युवक पर गुंडों ने किया हमला, मोहल्ले वालों ने 6 आरोपियों को पकड़ा
May 13 2025
ग्वालियर। डबरा के मीट मार्केट क्षेत्र में एक युवक के घर पर दतिया और झांसी से आए 8-10 हमलावरों ने हमला कर दिया। राजेन्द्र शाक्य के घर पर हुए इस हमले में मोहल्ले के लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों से एक देसी कट्टा, राउंड और दो मोटरसाइकिल जप्त की हैं। एक आरोपी अभिषेक शाक्य से 315 बोर का कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अन्य आरोपियों पर शांति भंग का मामला दर्ज किया गया है।
फरियादी के अनुसार 6 महीने पहले आरोपी पक्ष का उसके एक दोस्त के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद में फरियादी ने बीच-बचाव किया था। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी उसके घर पहुंचे थे।
थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









