राष्ट्रहित एवं मानव कल्याण में बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प-प्रांताध्यक्ष मौर्य

May 12 2025

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य ने बताया कि 12 मई को त्रिगुणी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर अजाक्स के उप-प्रांतीय कार्यालय थाटीपुर पर भगवान गौतम बुद्ध की जयंती विधि विधान से पूजा अर्चना कर बुद्ध वंदना कर बनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित हुए उपासक और उपाशिकाओं ने भगवान बुद्ध के कृतित्व और व्यक्तित्व पर अपने-अपने विचार रखें।
इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य ने सभी देशवासियो को बुद्ध जयंती की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हम सभी को भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलकर विश्व में शांति, सद्भाव और भाईचारे का मार्ग प्रशस्त करते हुए राष्ट्रहित एवं मानव कल्याण के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना-अपना योगदान देना चाहिए यही भगवान बुद्ध की प्रति हमारी सच्ची कृतज्ञता होगी।
अरविन्द भदौरिया ने कहा कि अगर हमे घर में देश में शान्ति चाहिए तो हमे बुद्ध की शरण में जाना ही होगा तभी हमारा कल्याण संभव है। बीडी कुबेर ने कहा कि भगवान बुद्ध ने अपने ज्ञान के प्रकाश से जिस प्रकार पूरे जग से पाखंड, अधंविश्वास, हिंसा के अंधकार को दूर किया!ठीक उसी प्रकार हमें भी स्वयं शिक्षित होने तथा दूसरों को शिक्षित करने हैतु समाज कल्याण के लिए ईमानदारी से प्रयास करना चाहिए!
शांति प्रकाश राजोरिया ने कहा कि समाज उत्थान और समाज कल्याण के लिए हम सभी को भगवान बुद्ध की बताएं मार्ग पर चलना ही होगा तभी हमारा राष्ट्र मजबूत होगा और हम मजबूत होंगे। मनोहर कटारिया ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विजय सिंघानिया ने सभी को बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं देते हुए आए हुए सभी उपासक और उपाशिकाओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनीष कन्नौजिया, नेत्रपाल सिंह, गजेंद्र रजौरिया, रमेश कुमार जाटव, कमलेश जाटव, गजेंद्र चोकोटिया, राजवीर सिंह राजे, सूरज मनकेले, लक्ष्मण सिंह जाटव, अभिषेक जाटव, गणेश पाल, आशीष सौन, फूल सिंह आदि उपस्थित थे।