राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर नर्सिंग ऑफिसरों को सम्मानित किया
May 12 2025
ग्वालियर। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ग्वालियर के तत्वाधान में सोमवार 12 मई को राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर कार्यक्रम डॉ. नीलम सक्सेना क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ग्वालियर, डॉ. सचिन श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी ग्वालियर, डॉ. राजेश कुमार शर्मा सिविल सर्जन ग्वालियर, डॉ प्रबल प्रताप सिंह जिला स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर, डॉ राजेश बिरथरिया सहायक प्रबंधक जिला चिकित्सालय मुरार, रणबीर सिंह सिकरवार प्रदेश महामंत्री के आतिथ्य में आयोजित किया गया।
अतिथियों ने फ्लोरेंस नाइटेंगल के जीवन एवं उनके स्वास्थ्य के क्षेत्र किए गए योगदान पर विचार रखें। तत्पश्चात सराहनीय कार्य के लिए नर्सिंग ऑफिसरों को राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस का प्रतीक शील्ड देकर पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। आभार रश्मि जायसवाल ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर रेखा परमार, कुट्टी नायर, अनीता शर्मा, शुभा राठौर, महादेवी चौबे, विजया सिंह जादौन, संगीता शर्मा, आकाश भोज, मंजू नरवरिया, मनोज बघेल, निधि व्यापारी, मायाश्री बाड़ेकर, रोशनी चौरसिया, रश्मि जादौन, रेशमा बानो, अंजली अहाके, संविदा श्रीवास, रश्मि जायसवाल, मीना शर्मा, वासना हल्धर, सुमन नरवरिया, सविता शुक्ला, माया उईके, सरोज बघेल, नीतू अहिरवार, आशा यादव, हरिदेवी शाक्यवार, खुशबू तिवारी,अभिषेक सिकरवार, विनय अग्रवाल, विजय सिंह, दिनेश गुप्ता, हरिमोहन शर्मा, कोमल सिंह, रविन्द्र यादव, संदीप प्रधान, पुष्पेंद्र गोयल, विवेक त्यागी, दिलीप सिंह राठौर, दिलीप सिंह सोन, मायाराम शर्मा, सीएल राठौर, रामकिशोर गुप्ता, विवेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









