भगवान नृसिंह के प्राकट्योत्सव पर लोगों को कराया भोजन

May 12 2025

ग्वालियर। भगवान नृसिंह के प्राकट्योत्सव के अवसर पर बजरंग भक्त मंडल द्वारा ढोलीबुआ का पुल पर स्थित नृसिंह मंदिर पर पूजा-पाठ का कार्य्रकम आयोजित किया गया। इस मौके पर करीब 600 लोगों को प्रसादी वितरित की गई। इससे पहले बजरंग भक्त मंडल द्वारा जनकताल स्थित गौशाला में 715 किलो हरे चारे की सेवा की गई। 
इस मौके पर आशीष मंगल, शालिनी त्रिपाठी, कौशल ज्योति अग्रवाल, अनिल गुप्ता, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे, राकेश मंगल, अमन गर्ग, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, रामकिशोर मंगल सहित उपस्थित थे।