भगवान बुद्ध सत्य व शांति के प्रतीक: महादेव

May 12 2025

ग्वालियर। भगवान गौतम बुद्ध ने देश व दुनिया को सत्य व शांति का संदेश दिया। उनके द्वारा विश्वभर में पहुंचाए गए संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले हुआ करते थे। 
यह बात सोमवार को डॉ. अंबेडकर स्मारक हुरावली पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष महादेव सिंह गोयल ने कही। इस अवसर पर संविदा आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह, पूर्व समिति अध्यक्ष हाकिम सिंह, बालकिशन भारती, धन सिंह ठेकेदार, विजय टेलर, सत्यनारायण पांडे, बंटी धनेले, लाल बाबा, बालिकदास महाराज उपस्थित थे।