कैट के प्रतिनिधिमंडल ने फैसिलिटेशन सेंटर को लेकर सांसद से चर्चा कर सौंपा ज्ञापन
May 12 2025
ग्वालियर। कैट प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सांसद भारत सिंह कुशवाह से भेंट कर ग्वालियर व्यापार मेला स्थित मध्यप्रदेश एक्सपो फैसिलिटेशन सेंटर को विकसित करने तथा भारत मंडपम को साडा क्षेत्र में बनाये जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि व्यापार मेला स्थित मध्यप्रदेश फैसिलिटेशन सेंटर को जब बनाया गया था तब यह कल्पना थी कि दिल्ली के प्रगति मैदान में लगने वाली एग्जीवीशन को यहां शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि फैसिलिटेशन सेंटर का विकास होता है तो निश्चित रुप से इससे ग्वालियर को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्वालियर जो कि एक पर्यटन केन्द्र के रूप में भी ख्याति प्राप्त कर रहा है, इस कारण यहां ब्राण्ड होटल भी आ रहे हैं। इन सब स्थितियों को देखते हुए इस केन्द्र को अतिआधुनिक रुप दिया जाना चाहिए। वहीं ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में भारत मण्डपम का बडा प्रोजेक्ट स्थापित किया जाता है तो इससे ग्वालियर के विकास को और गति मिलेगी।
जैन ने कहा कि अभी साड़ा क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है, यदि यहां भारत मण्डपम की स्थापना की जाती है तो इस क्षेत्र के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत मण्डपम के साथ ही साड़ा क्षेत्र में जिन इकाईयों को स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है उन्हें भी वहां स्थापित किया जाए। इससे यहां विकास प्रारंभ होगा और यहां जिन लोगों ने प्लॉट लिए हैं वे भी यहां अपने मकान बना सकेंगे। इस अवसर पर रवि गुप्ता, दीपक पमनानी, मुकेश जैन, विवेक जैन, दिलीप पंजवानी, मुकेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









