कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

May 12 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा सहयोग, मां अन्नपूर्णा भोजन सेवा समिति एवं अभा अग्र वैवाहिक सेवा केन्द्र के तत्वावधान में राममंदिर फालका बाजार में सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। 
सोमवार सुबह मंशापूर्ण हनुमान मंदिर शान गन हाउस के सामने फालका बाजार से 111 महिलाओं द्वारा पीले वस्त्र धारण कर कलश लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में कथावाचक बृजेश पांडे एवं राहुल गिरी महाराज बग्गी में विराजे थे। कलश यात्रा मंशापूर्ण हनुमान मंदिर फालका बाजार से गश्त का ताजिया होते हुए कथा स्थल राममंदिर प्रांगण में पहुंची, कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्त्री पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा का अशोक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, घनश्याम शर्मा, विनय दुबे, राम किशोर, गुप्ता पवन, मोहन, एवं फालका बाजार के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ ने फूलों ओर इत्र बर्षा व आतिशबाजी चला कर स्वागत किया।
 मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि प्रथम दिवस की कथा में कथा वाचक बृजेश पांडे ने कथा का वर्णन करते हुए कहा की भागवत कथा लोगों के जीवन में भक्ति का मार्ग दिखाती है जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। कितना भी कठिन समय क्यों ना हो ठाकुर जी की शरण में जाने से जीवन की दशा और दिशा बदल जाती है। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी।
अंत में कथा संयोजक रवि कुमार गर्ग,अनूप अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, अनिल गर्ग, गोपाल दास जैन, अरुण बंसल, सुरेश बिंदल, अशोक गर्ग, आनंद अग्रवाल रंग वाले, गिर्राज बंसल, कन्हैया लाल अग्रवाल, केएल मंगल, सुभाष अग्रवाल, तुलसीदास वैश्य, महेंद्र गर्ग, अशोक शर्मा, रामरतन गर्ग, डॉ रामजीदास, एलडी गर्ग, पवन सिंहल, गिरजेश सिंघल, दिलीप बंसल, सुरेंद अग्रवाल, आनंदमोहन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।