राजेंद्र झा संभागीय कोषाध्यक्ष बने

May 12 2025

ग्वालियर। मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर संभागीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें पत्रकार राजेंद्र झा को ग्वालियर संभाग का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अपनी नियुक्ति पर राजेंद्र झा ने प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया को भरोसा दिलाया कि वे संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। झा ने संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, ग्वालियर जिलाध्यक्ष शाहनवाज का आभार व्यक्त किया है।