सकारात्मक जीवन बनाने में मदद करता है राजयोग मेडिटेशन

May 12 2025

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की भगिनी संस्था, राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के सिक्योरिटी सर्विसेज विंग द्वारा माधवगंज स्थित प्रभु उपहार भवन में सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं जवानों के लिए स्व सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण थीम के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात कैप्टन शिव सिंह ने संबोधित करते हुए संस्थान के सिक्योरिटी सर्विसेज विंग द्वारा पूरे देश भर में की जा रहीं गतिविधियों पर प्रकाश डाला और कहा कि सुरक्षा सेवाओं में कार्यरत रहते हुए मानसिक शांति और मन की एकाग्रता बनाए रखना अत्यंत आवक है। 
इसमें राजयोग मेडिटेशन हमें सशक्त मन और सकारात्मक जीवन बनाने में बहुत मदद करता है। यह व्यक्ति को न केवल बाहरी चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाता है, बल्कि आंतरिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है। इस अवसर पर आरपीएफ, एसएएफ की 13वीं वाहिनी, 14वीं वाहिनी तथा द्वितीय वाहिनी से इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई, सूबेदार, पुलिस जवान तथा एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की बटालियन उएमपी गर्ल्स बटालियन, 8 एमपी बटालियन, 15 एमपी एनसीसी बटालियन आदि से 3 सीटीआई के स्थायी इंसेटेक्टर और कैडेट्स ने हिसा लिया। अन्य बलों के लोग भी उपस्थित थे।