मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा की मासिक इंगित काव्यगोष्ठी हुई
May 12 2025
ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा दौलतगंज के तत्वावधान में मासिक इंगित काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक राम चरण रुचिर ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार श्रीमती सुबोध चतुर्वेदी ने की। मुख्य अतिथि गीतकार मुरारी लाल गुप्त गीतेश रहे। कार्यक्रम में डॉ कुमार संजीव सभा प्रतिनिधि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन रामचरण ने किया।
इस अवसर पर कवियों द्वारा राष्ट्रीय भावबोध, भारत स्वाभिमान, मातृ दिवस सहित समसामयिक विषयों पर केंद्रित मौलिक कविता व गीत आदि रचनाओं की प्रस्तुति दी गई।
मुख्य अतिथि मुरारी लाल गुप्त ने कहा कि मध्य भारतीय साहित्य सभा साहित्यिक क्षेत्र में ग्वालियर सहित संभाग भर के साहित्यकारों की कार्यशाला रही है, और इस कार्यशाला को निरंतर जारी रखा जाना बहुत अति श्रेयस्कर है। इसकी दीवारों से राष्ट्रीय साहित्यकारों के चित्रों से प्रति ध्वनि आती है। इस अवसर पर उन्होंने एक कविता सुनाई।
इंगित काव्य गोष्ठी में श्रीमती सुबोध चतुर्वेदी, डॉ सुधीर चतुर्वेदी, अमर सिंह यादव, रामचरण रुचिर, अशोक बित्थरिया, राजेश अवस्थी लावा, विश्वास वर्धन गुप्त, डॉ. रमेश कटारिया पारस, राना जेबा, अनिल राही, विजय शंकर श्रीवास्तव, रामलाल साहू बेकस, डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी मछंड, रवि प्रकाश कामिल, श्वेता गर्ग, रेखा दीक्षित, तृप्ति तोमर, आकाश शर्मा, अशोक घनघोरिया सहित अनेक कवियों ने अपनी काव्य प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर सायरा राना जेबा ने अपनी कृति साहित्य सभा अध्यक्ष डॉक्टर कुमार संजीव को भेंट की। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन सभा प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित डॉक्टर कुमार संजीव ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









