भगवान चक्रधर ने नृसिंह रूप धारण किया

May 12 2025

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में नृसिंह चतुर्दशी पर भगवान चक्रधर ने नरसिंह रूप धारण किया। अध्यक्ष विजय गोयल एवं प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला ने बताया वर्ष में केवल एक बार नरसिंह जयंती पर भगवान चक्रधर नरसिंह रूप धारण करते हैं। मंडल के मनोज सांघी एवं श्रीमती दिव्या सांघी ने मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री के आचार्यत्व में भगवान नृसिंह के विग्रह का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत अभिषेक एवं पूजन किया। भगवान नरसिंह की आरती के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ। भजन कीर्तन कर हर्षोल्लास से उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर हरिशंकर  सिंघल, नारायण बृजवासी, राजेश गर्ग, बृजेश पाठक, संतोष गुप्ता, ब्रजेश भुजंग आदि भक्त श्रद्धालु उपस्थित थे।