नेतृत्व विकास केवल कैरियर में ही नहीं, जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी-दरियाव सिंह
May 12 2025
ग्वालियर। मप्र जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास क्षमता पाठ्यक्रम विकासखंड मुरार में ऑनलाइन मार्गदर्शन एवं अनुश्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही आयोजित की जा रही गतिविधियों की समीक्षा व मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु मप्र जन अभियान परिषद के प्रदेश कार्यालय से टास्क मैनेजर दरियाव सिंह सूर्यवंशी उपस्थित हुये। इस अवसर पर सीआरपीएफ के नंदकिशोर सूर्यवंशी, रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम तथा विकासखंड समन्वयक श्रीमती प्रीति वाजपेयी विशेष रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम के शुभारंभ में हरिओम गौतम ने सीएमसीएलडीपी कक्षाओं की जानकारी के साथ-साथ जल संवर्धन सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर दरियाब सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि नेतृत्व विकास केवल कैरियर में नहीं, जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी है—चाहे वह परिवार हो, कार्यस्थल हो या समाज। एक अच्छा नेता बदलाव ला सकता है, और यही बदलाव समाज की तरक्की की नींव बनता है। इस अवसर पर टास्क मैनेजर दरियाब सिंह ने छात्र-छात्रा से चर्चा कर कक्षाओं के संचालन के संबंध में सुझाव भी लिये।
समापन अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्रीमती प्रीति वाजपेयी ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती मंजू राठौर, श्रीमती उमा सोनी, भावना कुशवाह, शैलेन्द्र चौधरी, उमेश सेंगर सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्रायें उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









