अग्रवाल समाज विवाह समारोह में फिजूल खर्ची रोकेगा
May 12 2025
ग्वालियर। अग्रवाल समाज भविष्य में, समाज में होने वाले विवाह समारोह में फिजूलखर्ची रोकने के लिए सामूहिक पहल करेगा। इसके साथ 36 प्रकार के व्यंजन की जगह सीमित व्यंजन बनाए जाएंगे और थाली में भोजन की बर्बादी रोकने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में अग्र मिलन ग्रेटर ग्वालियर की 527वीं बैठक हुई जिसमें विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में समाज के प्रमुख लोगों ने कहा कि हमें शादी विवाह में दिखावे के फेर से बाहर निकलकर समाज हित में योगदान देना होगा और समाज के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना होगा। बैठक एवं परिचय सम्मेलन में 29 अभिभावकों ने अपने विवाह योग्य पुत्र-पुत्रियों के परिचय का वाचन किया। इससे पूर्व महाराजा अग्रसेन चालीसा का पाठ कर भगवान अग्रसेन की आरती उतारी। इस मौके पर विवाह वर्षगांठ वाले दंपत्तियों का अभिनंदन भी किया गया।
इस मौके पर डॉ. रामबाबू गोयल, मुकेश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, डॉ. एलडी गर्ग, डीपी अग्रवाल, नारायण बृजवासी, लक्ष्मण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









