वृद्धाश्रम में रहने वाली माताओं के साथ केक काटकर मनाया मदर्स डे
May 11 2025
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की वार्ड 38 की अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने बताया कि रविवार को डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी द्वारा मदर्स डे के अवसर पर माधव बाल एवम वृद्धाश्रम सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से नीतू यादव एवं डीसी तिवारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ज्योति दुबे एवं आभार रजनी अग्रवाल ने किया ने एवम आभार ज्योति दुबे ने किया।
इस अवसर पर श्रीमती नीतू यादव ने कहा की आज हमारे समाज से वृद्धाश्रम को समाप्त करना चाहिए जिनके भी माता पिता यहां रहते हो वह उन्हें अपने साथ रखें। वही डीसी तिवारी ने बताया कि हमें अपने बुजुर्गो का सम्मान करना चाहिए।
डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा की हम माधव बाल एवम व्रद्धाश्रम को संचालित करने वाले नूतन श्रीवास्तव को धन्यवाद देते है जिन्होंने अपने परिवार की तरह इन बुजुर्ग माता पिता की सेवा करते है। कायक्रम में सर्व प्रथम मां दुर्गा का पूजन किया तत्पश्चात् वहा रहने वाली सभी बुजुर्ग माताओं को रोरी,चावल लगाकर उनका सम्मान किया संस्था की ओर से उन्हें भोजन, फल, बिस्कुट दिए गए एवम उपस्थित सभी अतिथियों ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जैसे ही मां पर आधारित कुछ गाने ज्योति दुबे ने गए तो सभी की आंखे नम हो गई सभी को डॉ वंदना एवम संस्था की सदस्यो ने गले लगाकर उनके आंसु पोंछ कर उनसे आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर सुधा दीक्षित, अंजू दीक्षित, रेनू शर्मा, रजनी जैन अग्रवाल, सुनीता शर्मा, अल्का मिश्रा,रचना अग्रवाल, पम्मी खान, सीमा सक्सेना, नरेन्द्र शर्मा, मनोज पचौरी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









