दो बाइक सवार चोरों ने प्रसादी की दुकान से गल्ला पेटी चुराई
May 11 2025
ग्वालियर। चावड़ी बाजार में एक प्रसादी की दुकान में चोरी हुई। दो बाइक सवार चोरों ने दुकान का ताला तोडक़र गल्ला पेटी चुरा ली। दुकान के मालिक शमी अहमद खान को सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में दो चोर बाइक पर आते और चोरी कर भागते हुए नजर आए। चोरों ने वारदात को मात्र 3-4 मिनट में अंजाम दिया।
दुकानदार के अनुसार गल्ला पेटी में 11,200 रुपए का एक चेक और 4-5 हजार रुपए की नकदी रखी थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









