समर कैंप: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रुद्राक्षी जैन प्रथम व कनक द्वितीय रहीं

May 11 2025

ग्वालियर। शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में चल रहे समर कैंप में बच्चों ने राष्ट्रभक्ति को प्रदर्शित किया। कैंप में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 5 से 14 वर्ष तक के बच्चों ने सैनिक, डॉक्टर, पुलिस, शिक्षक, एयर होस्टेस, वकील, क्रांतिकारी और तिरंगे से प्रेरित परिधानों में रैंप वॉक किया। साथ ही तिरंगा को मुख्य आकर्षण बनाते हुए भारत की एकता और विविधता का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रूद्राक्षी जैन, दूसरा स्थान कनक बंसल, तीसरा स्थान रिया पाठक नै प्राप्त किया। साथ ही श्रेयस सोनी, आयुष्मान आरव, आराध्या, अथर्व देशमुख ने सैनिक परिधान में रैंप पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पुस्तकालय
दूसरे बैच के लिए पंजीयन 13 मई से
केंद्रीय पुस्तकालय में निशुल्क समर कैंप के लिए दूसरा बैच 2 जून से 25 जून तक लगाया जाएगा। जिसमें रचनात्मक, सांस्कृतिक व तकनीकी गतिविधियां की जाएंगी। इसके लिए पंजीयन 13 मई से शुरू किए जाएंगे। पहले बैच में भाग ले चुके बच्चों को दूसरे बैच में प्रवेश नहीं मिलेगा।
केंद्रीय पुस्तकालय प्रबंधक विवेक कुमार सोनी ने कहा देशभक्ति केवल पुस्तकों को पढऩे की चीज नहीं है, जब बच्चे उसे जीवन में उतारें तभी सच्चे राष्ट्रनिर्माण की शुरूआत होती है।