सेना और सरकार का मजबूती से साथ देगा चेम्बर: डॉ. अग्रवाल
May 11 2025
ग्वालियर। आतंकवाद के विरूद्घ देश के द्बारा उठाये गये कदमों में चेबर का योगदान विषय पर मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल सहित चेम्बर की कार्यकारिणी समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि आतंकवाद के विरूद्घ देश के द्बारा उठाये गये कदमों में चेम्बर के दायित्व एवं कर्तव्यों पर यह आपातकालीन बैठक आयोजित की गई है। देश के संकट के समय चेम्बर ने हमेशा अपनी भूमिका का निर्वाहन किया है। फिर चाहे कोरोना काल में राशन किट का वितरण हो या वैक्सीनेशन, ग्वालियर देश का प्रमुख सैन्य क्षेत्र है। इस दृष्टि से हमारा क्षेत्र संवेदनशील भी है।
मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल ने कहा कि हमें सरकार और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। सोशल मीडिया पर जारी भ्रामक खबरों से सावधान रहें। चेबर द्वारा बनाये गये व्हाट्सग्रुप को पिन करके रखें। सरकार द्वारा समय-समय पर जारी एडवायजारी व दिशा-निर्देशों से आपको अवगत कराया जायेगा। उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल द्बारा युद्घ के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों व उठाये जाने वाले कदमों को सोशल मीडिया के माध्यम से शहरवासियों को प्रेषित करना चाहिए।
बैठक में महेन्द्र साहू, मुकेश सांघी, राजेश बंसल, अशोक शर्मा प्रेमी, सुशांत सिंघल, आशीष जैन, संजय गुप्ता, अमित सेठी, मनोज सरावगी, दीपक श्रीचंद जैस्वानी, आशीष अग्रवाल, पारस जैन, पारस जैन, श्रीमती अलका श्रीवास्तव, गोकुल बंसल, धर्मेश गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, पारस जैन, अमर सिंह ग्रोवर, धर्मेन्द्र जैन, नंदकिशोर गोयल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









