कार के बोनट पर दुल्हन व छत पर दूल्हा के स्टंट करने पर पुलिस ने किया जुर्माना

May 11 2025

ग्वालियर। दूल्हा-दुल्हन का शादी के बाद आर्टिका कार की बोनट व छत पर बैठकर स्टंट का वीडियो सामने आया था। जिसमें दूल्हा-दुल्हन, इश्क की गली बीच नो एंट्री सॉन्ग पर सडक़ पर कार के ऊपर स्टंट करते हुए नजर आ रहे थे।
दूल्हा और दुल्हन का स्टंट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के अब यातायात पुलिस भी हरकत में आई है। आर्टिका कार क्रमांक एमपी07 जेड एच-0835 के मालिक पर ट्रैफिक नियमों का उल्ल्घंन करने पर चालान कर जुर्माना लगाया है।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसमें एक कार क्रमांक एमपी07 जेड एच-0835 के बोनट पर एक दुल्हन बैठी हुई थी, जबकि दूल्हा कार की छत पर खड़ा हुआ था। दोनों सडक़ पर कार के ऊपर स्टंट कर रहे थे।
दुल्हन इश्क की गली विच नो एंट्री सॉन्ग पर डांस कर रही थी तो कार की छत पर खड़ा दूल्हा तलवार लहराकर प्रदर्शन कर रहा था। रोड पर अन्य वाहन भी दौड़ रहे थे और दूल्हा, दुल्हन तो पूरी मस्ती में स्टंट का वीडियो शूट कराते हुए नए आरओबी से गुजर रहे थे। यह स्टंट देखकर लोग भी हैरान थे।
रील बनाने की ऐसी दीवानगी शहर ने पहली बार देखी थी। इसमें दूल्हा-दुल्हन शादी के बाद रील बनाने के लिए सडक़ों पर आ गए। वह इस तरह के स्टंट कर रहे थे। ऐसा शहर के लोगों ने पहली बार देखा था। इस स्टंट से उनकी जान को तो खतरा था ही साथ ही सडक़ से गुजर रहे अन्य वाहन चालक व वाहनों में सवार लोगों की जान के साथ भी यह खिलवाड़ था।
मामले में वीडियो को निगरानी में लेकर ट्रैफिक थाना गोला का मंदिर प्रभारी सूबेदार अभिषेक रघुवंशी ने कार क्रमांक एमपी07 जेड एच-0835 के चालक पर चालान किया है। यह गाड़ी ग्वालियर के सिरोल हरिखेड़ा जागरा रोड की है। अभी इस मामले में लोगों की जान को खतरे में डालने पर पुलिस भी जल्द एक्शन ले सकती है।