मदर्स डे पर बच्चे अपने हाथों से बनायें मां का चित्र

May 11 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा मदर्स डे के अवसर पर 11 मई को प्रात 10 बजे से चित्रांकन प्रतियोगिता दीनदयाल सिटी मॉल पर आयोजित की गई। जिसमें 100 से ऊपर बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएसपी नरेश बाबू अननोटिया, विशिष्ट अतिथि मोहन माहेश्वरी उपस्थित थे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने की। 
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि मदर्स डे पर होने वाली चित्रांकन प्रतियोगिता को 3 आयु वर्ग में आयोजित की गई  थी। इसमें वर्ग ए में 5 साल से 8 साल तक के बच्चों ने मनपसंद विषय पर चित्रांकन किया। वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चों ने मां का चित्रण किया। वर्ग सी में 15 साल से 25 साल तक के बच्चों ने मां का चित्रण किया। इस अवसर पर अतिथियों ने सभी बच्चों को प्रमाणपत्र दिये गए। आयोजन को पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया था। निर्णायक मंडल में नीलम तोमर उपस्थित थीं।