स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा शिवहरे का किया सम्मान

May 11 2025

ग्वालियर। सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में मलेरिया से निवृत प्रदीप शिवहरे को कर्मचारियों ने शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही रणवीर सिंह सिकरवार प्रदेश महामंत्री एवं मोर्चा अध्यक्ष का जन्मोत्सव केक काटकर जन्मदिन एवं सेवानिवृत शिवहरे के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ आरके शर्मा, महादेव सिंह, महेंद्र जैन, बलबीर सिंह परमार, धनीराम कुशवाह, पान सिंह, धर्म सिंह नरवरिया, दिलीप राठौर, अहिवरन सिंह गुर्जर, कोमल सिंह इत्यादि रहे।