रॉन्ग साइड से आई कार ने पत्रकार को टक्कर मारी, घटना सीसीटीवी में कैद
May 10 2025
ग्वालियर। शहर के मुरार क्षेत्र में गत रात एक हिट एंड रन की घटना में डिजिटल मीडिया पत्रकार राघव अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्रकार को तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइड से टक्कर मारी, जिससे वे उछलकर दूर जा गिरे, जबकि उनकी स्कूटी को कार करीब 100 फीट तक घसीटती ले गई।
हादसा गत रात 10 बजे मुरार के सीपी कॉलोनी में हुआ। राघव अपने घर से निकलकर किसी से मिलने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही सफेद रंग की सिलेरियो कार ने जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गई। घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि पत्रकार को कार ने रॉन्ग साइड से आकर सीधी टक्कर मारी, टक्कर के बाद राघव उछलकर दूर जा गिरे और स्कूटी कार के नीचे फंसकर 100 फीट तक घिसटती गई।
हादसे में राघव के दोनों पैरों की कई हड्डियां टूट गई हैं। शनिवार को उनका ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें फिलहाल निगरानी में रखा गया है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर ली। यह कार सीपी कॉलोनी निवासी आशीष मिश्रा के नाम पर पाई गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि गंभीर लापरवाही और रॉन्ग साइड ड्राइविंग का मामला है। हादसे में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ कर वाहन को जब्त कर लिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









