कैंप में बच्चों ने किया प्राणायाम का अभ्यास

May 10 2025

ग्वालियर। शा. केंद्रीय पुस्तकालय में समरकैंप में योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक बच्चों ने प्राणायाम, योगासन और ध्यान के माध्यम से अभ्यास किया। इसका संचालन योग प्रशिक्षक ऋषिकेश वशिष्ठ द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को अनुलोम-विलोम, ओमकार चांडिल, हास्य योग के बारे में जानकारी दी। 
कैंप में प्रबंधक विवेक कुमार सोनी ने कहा कि बच्चों को योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से जागरूक करना है।
शिविर में विभिन्न स्कूल के छात्र, शिक्षक और पूजा साहू, अनीता औडिय़ा, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव एवं कमल चामडिय़ा उपस्थित रहे।